AGRA RED FORT आगरा का लाल किला

                                                         

 भारतीय किले    Indian Fort

       प्राचीन भारत से आज तक भारतीय स्मारक खुले आसमान के नीचे सीना ताने बडे गौरव से खडी गगनचुम्बी मध्यकालीन इमारतें, महल और किले जो आज भी भारत की आन बान और आकर्षण का केन्द्र माने जाते हैं जिन्हें बनाने में देश विदेश के कई हजारों हजार कुशल कारीगरों और माहिर शिल्पकारों ने अपने कौशल का परचम लहराया है जिसमें किले के अन्दर दुष्मन की सेना की तो बात अलग थी कोई परिंदा भी बिना इजाजत नहीं आ सकता था मध्यकालीन शिल्प और तकनीक का बेजोड नमूना हैं ये किले जिनको उत्कृष्ट नक्काशी और अलग-अलग बेसुमार खूबियों से नमाजा गया है। इनकी खूबसूरती को निहारने के लिये प्रति वर्श लाखों शैलानी विदेशों से भारत आते हैं। 

       भारत के शानदार विशालतम किलों का वर्णन किसी की कलम का मुहताज नहीं है और ना ही इनकी व्याख्या का गुणगान शब्दों से किया जा सकता है शताब्दियों से भारत की शोभा बढाने वाले किलों का वैभव निहारते ही बनता है। जिनमें प्रमुखता से किलों का राज्य कहे जाने वाले राजस्थान के आमेर का किला, चित्तौडगढ का किला, जैसलमेर का किला, लोहागढ का किला बीकानेर का किला, और जयगढ का किला शामिल हैं इधर देश की राजधानी दिल्ली भी किलों और स्मारको की रानी बनी बैठी है जो भारतीय राजसी ठाट बाट की महिमा को सिर उठाकर उल्लिखित करती है जिनमे कुछ भव्य किलों के नाम शामिल किये गये वह इस प्रकार हैं लाल किला, तुगलकाबाद का किला, पुराना किला के बाद सम्पूर्ण भारत ही किलों का देश है जिसके प्रत्येक राज्य में गौरवशाली इमारतें और किले आज भी अकडकर खडे हैं बात यदि भारत के किलों की हो और आगरा का लाल किला, ग्वालियर का किला, वीरांगना झॉंसी की रानी का किला और जूनागढ के किलों को शामिल न किया जाये एैसा तो किलों की शान में गुस्ताखी होगी।

     आओं इन गौरवान्वित करने वाले स्मारकों में से किलों के वारे में सक्षिप्त विवरण जानें। 

1- आगरा का लाल किला ( Red Fort Of Agra ) 

      आगरा भारत के उत्तर प्रदेष राज्य का प्रमुख षहर है आगरा ने 1504 से 1947 तक के समय में अपने गौरवषाली इतिहास में अनेकों राजाओं के सिर का ताज बनकर उनका मान बढाया है जिसको इतिहास ने अपने स्वर्ण पन्नों पर उकेरा है भारत की राजधानी रहे आगरा के किले को 1565-1573 में महान मुगल सम्राट ( Akabar The Great ) अकबर द्वारा 94.38 एकड भूमि में बनवाया गया था जिसे बाद में किला-ए-अकबरी के नाम से भी जाना गया। किले के खास दो गेट प्रसद्धि है ‘दिल्ली गेट’ और ‘लाहौर गेट’ इसके साथ-साथ किले में बंगाल और गुजरात की खूबसूरत नक्कासी में 500 इमारतों का निर्माण उल्लेखनीय है। किले के अन्दर का अधिकांष भाग सफेद पत्थर व बाहरी भाग लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। किले की दीवारें 70 फीट ऊॅंची है। जो किले की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करती है।


आगरा किला एक नजर में

                        स्थित शहर व राज्यः           आगरा उत्तर प्रदेश 

                                क्षेत्रफलः         94 एकड 38 हैक्टेयर

                          बनवानेवाले राजाः         अकबर महान

                                   वास्तु शिल्पः         मुग़ल शैली

                               विषेशताः         सुरक्षित, युनेस्को विश्व धरोहर स्मारक    

                    समकालीन राजाः-

                          लोधी राजवंशः         1504-1526 ई0

                        मुगल साम्राज्यः         1526-1540 ई0

                            सूरी राजवंशः         1540-1555 ई0

                        मुग़ल साम्राज्यः         1556-1761 ई0

                          भरतपुर राज्यः         1761-1774 ई0

                        मुग़ल साम्राज्यः         1774-1785 ई0

                        मराठा साम्राज्यः 1785-1803 ई0

                        ब्रिटिस साम्राज्यः  1803-1947 ई0

                            भारत सरकारः 1947- अब तक

No comments

Powered by Blogger.